कासगंजः पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा संचालित पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये निःशुल्क ओ-लेवल व सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जनपद के सभी विकास खण्डों में चिन्हांकन शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
शिविरों मे जनपद के समस्त इच्छुक व पात्र प्रशिक्षणार्थियों का चिन्हांकन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखण्ड अमांपुर में 18 जून को, विकासखण्ड कासगंज व सोरांे में 20 जून को, प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4ः30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि समस्त इच्छुक प्रशिक्षणार्थी सम्बन्धित विकास खण्ड पर प्रशिक्षण हेतु पात्रता की श्रेणी के प्रावधानों के अनुसार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेें।
—————-
