*कासगंज।* लगभग एक साल के लंबे समय से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम को आखिर शुक्रवार को नियुक्ति पत्र मिल गए आपको बता दें इनका अंतिम चयन परिणाम 6 अगस्त 2022 को जारी किया गया था

शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल नेतृत्व में नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कर कमलों से लखनऊ में भी छः सौ नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र दिए उसी कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद कासगंज के जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम के चेहरे की रौनक एवं चेहरे पर चमक दिखाई दी साथ ही साथ एक दूसरे को बधाइयां प्रेषित की गई सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई लोगों ने बधाइयां दी, इस दौरान कासगंज सदर विधायक एवं अमापुर विधायक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *