पात्रों को निःशुल्क कार्ड जारी करने को विशेष अभियान जारी

कासगंज (सू0वि0)।  निर्धन परिवारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एक वर्ष में 05 लाख रू0 तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा सरकार द्वारा दी जायेगी। आयुष्मान भारत के पात्र लाभार्थियों के लिये राहत भरी खबर है। अब तक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये लाभार्थियों को 30 रू0 का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जायेगा। जनसेवा केन्द्र संचालकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। जनसेवा केन्द्र संचालक द्वारा लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाते ही शासन द्वारा तुरंत उसके खाते में 12 रू0 का भुगतान कर दिया जायेगा।

अब किसी भी जनसेवा केन्द्र संचालक के खाते से आयुष्मान कार्ड बनाने पर कोई भी चार्ज नहीं कटेगा। आयुष्मान के लाभार्थियों का केवल रजिस्ट्रेशन करना है, इसके बाद शासन द्वारा लाभार्थियों का पीवीसी कार्ड निर्धारित पते पर भिजवा दिया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार बताया कि पात्र लाभार्थियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण में काफी सहायक होगा आईरेड एप।

कासगंज (सू0वि0)। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने  के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा सड़क सुरक्षा बढ़ाने हेतु तैयार किये गए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप का प्रशिक्षण जनपद कासगंज में, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मौ0 सिबतैन के निर्देशन में दिया जा रहा है। आईरेड रोलआउट मैनेजर इज़हार अली द्वारा परियोजना से सम्बंधित विभागों  पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, राजमार्ग  विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर आइरेड ऐप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

यह एप दुर्घटना/दुर्घटना मृत्यु को रोकने तथा दुर्घटनाओं के विवरण/आंकड़ों को संग्रह करने में बहुत ही सहायक होगा। इस परियोजना में पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना ग्रस्त स्थान पर पहुंचकर  आईरेड मोबाइल एप्लीकशन द्वारा दुर्घटना से सम्बंधित समस्त सूचनाएं भरी जायेंगी एवं सड़क दुर्घटना में इलाज सम्बंधित स्वास्थ सेवाएं तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *