कासगंज: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के लिये श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में संचालित निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान शनिवार 10 अप्रैल को दोनों पालियों में 08 पीठासीन अधिकारी, 16 प्रथम मतदान अधिकारी, 19 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 20 तृतीय मतदान अधिकारी सहित कुल 63 निर्वाचन कार्मिक गैर हाजिर रहे। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है।
समस्त अनुपस्थित रहे कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दशा में रविवार 11 अप्रैल 2021 को स्वयं उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।
