कासगंज: अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने बताया कि सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेशों के अनुसार जनपद की तहसील कासगंज, पटियाली और सहावर में नोटरी अधिवक्ता के 10 पद नवसृजित किये गये हैं। नोटरी के चयन की सम्पूर्ण कार्यवाही केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जायेगी। नोटरी अधिवक्ता हेतु अर्हता रखने वाले विधि व्यवसायीगण एवं अधिवक्तागणों से निर्धारित प्रारूप पर 21 जून 2023 को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ीजजचरूध्ध् नचउवउेण्नचण्हवअण्पद पर किये जायेंगे। ऑॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इच्छुक पात्र निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के माध्यम से नोटरी का चयन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नोटरी हेतु अर्ह व्यक्ति ने 10 वर्ष तक अथवा अनु0जाति या पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित व्यक्ति या महिला अथवा दिव्यांगजन अभ्यर्थी ने 07 वर्ष तक विधि व्यवसाय किया हो। केन्द्रीय सरकार के अधीन भारतीय विधिक सेवा का सदस्य रहा हो अथवा 10 वर्षों तक न्यायिक सेवा का सदस्य या अधिवक्ता के रूप में नामांकन के पश्चात विधि की विशेष जानकारी रखने वाले केन्द्रीय या राज्य सरकार के अधीन पद धारित किया हो।
—
