बदायूँ शिखर
कासगंज: कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये नामित नोडल अधिकारी
अम्बरीष कुमार तथा अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय तथा क्वारेन्टाइन सेंटर नौरथा, वी0के0जैन कालेज में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की अच्छे ढंग से देखभाल व उपचार करने पर ध्यान दिया जाये। हाॅस्पीटलों की व्यवस्थायें हर समय चाकचैबन्द तथा सभी एम्बूलेंस हर समय एलर्ट रहें। किसी स्तर पर ढिलाई न बरती जाये।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों व क्वारेन्टाइन सेन्टरों में भोजन सहित सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखी जायें। कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के लिये चिन्हित आइसोलेषन वार्ड व अन्य वार्डों की साफ सफाई व्यवस्थाओं को मौके पर चैक किया। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को निर्देष दिये कि वार्डों में भर्ती मरीजों के खानपान, रहन सहन और उनके समुचित उपचार पर विषेष ध्यान दिया जाये। मरीजों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता नियमित चैक की जाये। चिकित्सालयों तथा क्वारेंटाइन सेण्टर पर साफ सफाई, भोजन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाये। शौचालयो, वाष बेसिन, पेयजल स्थलों, नलों, टंकियों व परिसर की नियमित सफाई की जाये। परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहना चाहिये।
