कासगंज। भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस गुरुवार को भाजपाई जिला कार्यालय पर मनाएंगे। दोपहर ढाई बजे संगोष्ठी आयोजित होगी, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज रहेंगे। संगोष्ठी का नेतृत्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना ने दी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *