कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग के साथ मनाया जायेगा। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कर राष्ट्रगान का गायन होगा। किसी भी प्रकार की कोई यात्रा की अनुमति नहीं दी जायेगी। गैर परम्परागत कार्यक्रम प्रतिबन्धित रहेंगे। प्लास्टिक के झण्डांे का इस्तेमाल न किया जाये।

निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को प्रातः 07 बजे स्पोट्स स्टेडियम सोरों में दौड़ का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन में, पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा परेड की सलामी ली जायेगी। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सैन्य विधवाओं/अभिभावकों को सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन होगा। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया जायेगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये जिनमें राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निर्पेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाये। देश भक्तों के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें।

समस्त नगरीय निकायों द्वारा महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोशनी एवं माल्यार्पण कराया जाये तथा सफाई व्यवस्था का विशेष अभियान चलाया जाये। सभी सरकारी भवनों को 25 व 26 जनवरी की रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *