कासगंज: जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कर राष्ट्रगान का गायन होगा।
प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में, पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा तथा मुख्य अतिथि के रूप मंे जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा परेड की सलामी ली जायेगी।
प्रातः 10 बजे सभी षिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन होगा। देषभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये आयोजन किया जायेगा। ऐसे कार्यक्रम होंगें जिनमें राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निर्पेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाये। देश भक्तों के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें।
समस्त अधिषाषी अधिकारियों द्वारा महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोषनी एवं माल्यार्पण कराया जायेगा। सरकारी भवनों को रात्रि में प्रकाषमान कराया जायेगा।
