बदायूँ शिखर
कासगंजः दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य स्तरीय पुरूस्कार हेतु निर्धारित नियमावली के अनुसार 12 श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। पुरस्कार की धनराषि 25 हजार रू0 कर दी गयी है। जिसके अन्तर्गत पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन अपना आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2020 तक जमा कर दें।
जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी ज्ञानदेवी ने बताया कि पुरूस्कार श्रेणियां इस प्रकार हैं-दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्व नियोजित दिव्यांगजन हेतु राज्य पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था हेतु राज्य पुरस्कार। प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने हेतु सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य पुरस्कार। दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले के लिये राज्य पुरूस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनषील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस तथा दिव्यांगजनों हेतु सर्वोत्तम अनुकूल बेबसाइट हेतु राज्य पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियांे के लिए राज्य पुरस्कार। दिव्यांग जनों के सषक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार का प्राविधान है।
