कासगंज: महानिदेशालय प्रांतीय रक्षक दल लखनऊ द्वारा जनपद के ऐसे पीआरडी जवानों का डाटा मांगा गया है, जिन जवानों ने शासकीय व्यय पर 22 दिवसीय एवं 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा उनके पास मूल अभिलेख हैं।

उक्त जानकारी देते हुये जिला युवा कल्याण अधिकारी सतीश बाबू गुप्ता ने जनपद के पीआरडी जवानों को सूचित किया है कि ऐसे जवान मूल अभिलेखों के साथ अपना प्रार्थना पत्र 30 जून, 2022 तक विकास भवन स्थित प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में उपलब्ध करा दें। पीआरडी जवानों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रमाण पत्र मुख्यालय को प्रेषित कर दिये जायेंगे। नियत तिथि के बाद किसी प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *