कासगंज: गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर शराब माफिया गिरफ्तार, कब्जे से 40 ली0 अवैध अपमिश्रित जहरीली शराब व भारी मात्रा में ढक्कन व नकली क्यू आर कोड़ बरामद

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के नेतृत्व में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रमेश पुत्र रामनरेश नि0 ग्राम नगला भवानी थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज को अभियुक्त के घर ग्राम नगला भवानी से समय करीब 20.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से 40 ली0 अवैध अपमिश्रित जहरीली शराब एक प्लास्टिक की कैन में, बिलायन्डर प्राईड मार्का के 63 ढक्कन काले रंग, इम्पीरियल ब्लू मार्का के 148 ढक्कन नीले रंग, मैक डबल मार्का के 94 ढक्कन पीले रंग, सैग्राम आर0एस0 मार्का के 106 ढक्कन लाल रंग, 2950 ढक्कन टीन के हरे रंग के बेब मार्का, 2450 नकली क्यू आर कोड़, 1 किलो यूरिया, 22 खाली पौउआ प्लास्टिक बरामद किये गये । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *