कासगंज: पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 07 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। शिक्षण संस्थानों द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर है। वर्तमान में नवीनीकरण श्रेणी में कम छात्रों द्वारा आवेदन किया जा रहा है तथा नवीन श्रेणी में आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन किये जाने के बाबजूद बहुत कम संख्या में आवेदन शिक्षण संस्थाओं को प्राप्त हो रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी अत्यंद धीमी गति से डाटा अग्रसाण का कार्य किया जा रहा है। जिससे अन्तिम तिथियों पर आपाधापी की स्थिति बनी रहेगी तथा शिक्षण संस्थाआंे द्वारा ऑनलाइन आवेदन तथा अग्रसारण की तिथि बढ़ाने हेतु अनावश्यक रूप से मांग की जायेगी। उन्होंने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र छात्राओं को निर्देशित किया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9 व 10 का कार्य समय से करना सुनिश्चित करें।
—————-
