कासगंजः जनपद के पूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों/मृतक सैनिकों के आश्रितों को निःशुल्क इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी कम्प्यूटर टैली, कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण एवं सेना में अधिकारी पद पर चयन हेतु एस0एस0बी0 कोचिंग दिलाया जाना प्रस्तावित है।
उक्त जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद के शहीद सैनिक/पूर्व सैनिकों/मृतक सैनिकांे के इच्छुक आश्रित अपना प्रार्थना पत्र मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति, हाईस्कूल एवं इन्टर की मार्कशीट व सनद, डिस्चार्ज बुक/भाग-दो आदेश, पहचान पत्र के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में 28 जून, 2022 तक जमा करा दें।
