कासगंज : जनपद कासगंज में दिनांक 13.06.2023 को सोरों विकासखंड परिसर, अमानपुर विकासखंड परिसर एवं सिधपुरा विकासखंड परिसर में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं प्रोवेशन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, नवीन लाभार्थियों के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन के आवेदन करने, सभी प्रकार की पेंशन से आधार सीडिंग कराए जाने एवं फैमिली आईडी एकत्रित करने हेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। पेंशन से संबंधित लाभार्थी अपनी समस्या के समाधान एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु उक्त कैंप में प्रतिभाग कर सकते हैं। कैंप का समय 10:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा।
