कासगंज (सू0वि0): तहसील कासगंज के ग्राम भरसौली मुस्तफाबाद में मंगलवार की सुबह एक प्रेमी प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने सूचना मिलते ही तत्काल गांव में घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों तथा ग्रामवासियों से बातचीत की। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा, एसडीएम ललित कुमार मौजूद रहे।

निर्वाचन पोर्टल पर कार्मिकों की फीडिंग आज ही करा दें, अन्यथा दर्ज होगी एफआईआर।

कासगंज (सू0वि0):  मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक पंचायत निर्वाचन तेज प्रताप मिश्र ने समस्त विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये हैं कि अपने अधीनस्थ समस्त कार्मिकों की निर्वाचन पोर्टल पर फीडिंग प्रत्येक दशा में आज ही 10 मार्च 2021 तक कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा सम्बन्धित विभागाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि बार-बार पत्राचार के बावजूद निर्वाचन पोर्टल पर अभी तक कुछ विभागों, वित्तीय संस्थानों और बैंक कार्मिकों की फीडिंग नहीं कराई गई है। जिसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। फीडिंग न होने की स्थिति में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *