कासगंज: 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से देशभर में वृह्द जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद कासगंज में 29 सितम्बर 2022 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित है।

मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में पोषण माह एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 सांसद/ विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। मंच पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 29 सितम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रदर्शनी का समापन किया जायेगा।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *