कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि जनपद में इस वर्ष 25 लाख से अधिक पौधे लगाये जाने हैं, जिसके लिये सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। सभी विभाग वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन कर इनकी ऑनलाइन फीडिंग के लिये आईडी जनरेट कर सूचना उपलब्ध करायें। वर्षाकाल शुरू होते ही वृक्षारोपण कराते समय जीओ टैगिंग अवश्य कराई जाये। 25 जून के बाद पौध उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद की नर्सरियों में लक्ष्य 25 लाख के सापेक्ष वर्तमान में 34 लाख पौधे उपलब्ध हैं। अतः पौधों की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण के बाद उन्हंे जीवित रखने के लिये उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। ग्राम पंचायतों द्वारा पौधारोपण की जो योजनायें बनाई जाती हैं, उनमें पौधों की सुरक्षा भी शामिल करें। अमृत वनों की स्थापना प्रत्येक ग्राम पंचायत में की जायेगी। जनपद के 129 अमृत सरोवरों को अमृत वन से जोड़ा जायेगा। सभी सरोवरों के किनारे वृक्षारोपण कराया जायेगा। बैठक में बताया गया कि 423 ग्राम पंचायतों में से 220 ग्राम पंचायतों में जीओ टैगिंग की कार्यवाही हो चुकी है, शेष में की जा रही है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, डीएफओ, डीआईओएस, डीपीआरओ तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *