कासगंज (सू0वि0)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में संचालित निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान सोमवार 12 अप्रैल को 02 जोनल, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 पीठासीन अधिकारी, 22 प्रथम मतदान अधिकारी, 23 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 15 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। समस्त अनुपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दशा में मंगलवार 13 अप्रैल को स्वयं उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा आपके विरूद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।
