कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में बाढ़ सम्बंधी सुरक्षात्मक उपायों के लिये बाढ़ सम्बंधी सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान करने हेतु सिंचाई खण्ड कासगंज के पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। जिसका दूरभाष नं0 8868016669 है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबा0नं0 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह अवर अभियंता उपखण्ड सिंचाई मोबा0नं0 6396979107 हैं।

अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तीनों शिफ्टों में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। समस्त बाढ़ सूचनाओं को अनिवार्यरूप से सम्बंधित उच्च अधिकारियों, केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन को प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन कछला घाट से जलस्तर के उतार चढ़ाव व बाढ़ की जानकारी लेकर नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिये भी कर्मचारी तैनात हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *