कासगंज। मिशन शक्ति के अन्तर्गत सोमवार को बालिकाओं के स्वालम्बन, सुरक्षा के तहत ’’प्रशासन की पाठशाला’’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में जनपद कासगंज के श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर कालेज में किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओें को शिक्षा के प्रारम्भिक स्तर पर ही अपने विवेक से अपने लिए उचित पेशा चुनने के लिए प्रेरित किया एवं बच्चों को विस्तारपूर्वक विभिन्न पेशो को अपनाने के लिए आवश्यक दृष्टिकोण के बारे में बताया। श्रीमती प्रियंका यादव, सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर, कासगंज ने महिलाओ को मिलने वाली सुविधाओ, केंद्र एवं राज्य सरकार (181 हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना आदि) की योजनाओं के बारे में बताया। श्री भूपेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक श्री सूरज प्रसाद डागा इण्टर कालेज, कासगंज ने बच्चियों को पढ़े, समझे और लिखे का सूत्र परीक्षा में सफलता के किये आवश्यक बताया। श्रीमती समीक्षा जी, जिला क्रीडा प्रभारी, कासगंज ने बच्चियों से यह अपील की , कि वो अपने करियर को चुनने के लिए जीवन के सभी पहलुओं पर विचार करें। श्री राजेश यादव, प्रधानाध्यापक राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, कासगंज ने बच्चो को लक्षय को हासिल करने लिए खुद के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती इण्टर कालेज, कासगंज ने बालिकाओं से अपने खान पान पर भी ध्यान देने की अपील की जिससे बच्चियों की बौद्धिक क्षमता का विकास हो एवम् बच्चियों का चहुँमुखी विकास हो। उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इण्टर काॅलेज के समस्त अध्यापकगण एवं बालिकायें, वन स्टाॅप सेंटर के समस्त स्टाफ,  जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक श्री अभिषेक कुमार, श्री अश्वनी कुमार, श्री मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *