कासगंज (सू0वि0)। वर्तमान में कोविड-19 महामारी का प्रकोप पुनः तेजी से फैल रहा है। जिसके बचाव हेतु शासन द्वारा निरंतर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किया जाना अनिवार्य है। मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये हैं कि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु मास्क/फेस कवर की अनिवार्यता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा समस्त एसडीएम, सीओ एवं ईओ को निर्देशित किया गया है कि जनपद में मास्क/फेस कवर की अनिवार्यता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। इसके लिये प्रवर्तन कार्य करते हुये बिना मास्क के प्रथम बार पकड़े जाने पर एक हजार रू0 तथा उसके बाद दूसरी बार उल्लंघन पर 10 हजार रू0 तक का जुर्माना वसूला जाये। उक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *