कासगंज :  परिचयः- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक ऐसी योजना है जिसका अर्थ है कि कन्या शिशु को बचाओ और इन्हें शिक्षित करो। इस योजना को भारत सरकार के द्वारा 22 जनवरी, 2015 को कन्या शिशु के लिए जागरूकता का निर्माण करने के लिए और महिला कल्याण में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। जनपद कासगंज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिये डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स का गठन दिनांक 18 मई, 2018 में किया गया है।

 बेटी बचाओ बेटी पढाओ का उद्देश्य- इस मिशन का मूल उद्देश्य समाज में पनपते लिंग असंतुलन को नियंत्रित करना है। इस अभियान के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज उठाई गयी है। यह अभियान हमारे घर की बहु-बेटियों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध एक संघर्ष है। इस अभियान के द्वारा समाज में लडकियों को समान अधिकार दिलाए जा सकते हैं।

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जनपद कासगंज की डेमोग्राफी रिपोर्ट: जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार जनपद कासगंज की कुल जनसंख्या 14,36,719, जिसमें पुरूषों की जनसंख्या 7,64,165 एवं महिलाओं की जनसंख्या 6,72,554 एवं लिंगानुपात 891 था। जनपद कासगंज का बाल लिंगानुपात 2011 की जनगणना के अनुसार 879 था, जो वर्ष 2023 मंे बढ़कर 953 हो गया, इस प्रकार विगत 10 वर्षों में बाल लिंगानुपात में 62 अंक की बढ़ोत्तरी हुयी है तथा जनपद कासगंज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में सर्वाधिक बालिकाओं को बेबी किट एवं वस्त्र वितरण किये गये हैं। आज दिनांक 19.06.2023 को जनपद कासगंज के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 200 बालिकाओं को बेबी किट, बेबी मच्छरदानी एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

 जनपद कासगंज में दिनांक 16.01.2023 से ’’कन्या जन्मोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1050 बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र एवं मच्छरदानी तथा नवजात बालिकाओं के जन्म पर केक काटकर ’’कन्या जन्मोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कन्या जन्मोत्सव में जनपद कासगंज प्रथम स्थान पर रहा है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत दिनांक 19.06.2023 को स्थान-संयुक्त जिला चिकित्सालय, मामों, कासगंज में श्री वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी, श्री विनोद जोशी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री संजय कुमार, सी0एम0एस0, श्रीमती प्रियंका यादव, सेन्टर मैनेजर, वन स्टाॅप सेन्टर, कासगंज की उपस्थिति में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कासगंज के कार्मिकों द्वारा जनपद के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित समस्त कार्यक्रमों में 200 नवजात बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र एवं बेबी मच्छरदानी का वितरण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *