कासगंज: प्रदर्शनी में जनपद के उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का किया गया प्रदर्शन। अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सीडीओ ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन।

आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में वोकल फोर लोकल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत चिन्हित उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु शासन के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इस्माईलपुर रोड, कासगंज परिसर में विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सचिन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। आगंतुकों द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन कर सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गई।

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देते हुये कहा कि बेरोजगार लोग विभाग के माध्यम से बैंक ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम लगायें अथवा कोई व्यवसाय शुरू कर स्वयं रोजगार से जुड़ें और अन्य लोगों को भी रोजी रोटी से जोड़ें तथा विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर इनका भरपूर लाभ उठायें।

प्रदर्शनी में उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जनपद के अन्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार परक एवं प्रशिक्षण संबंधी योजनाओं की अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार ने उद्योग विभाग की योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी का आयोजन 25 सितम्बर 2022 तक किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी गौरीशंकर शर्मा, कौशल किशोर साहू, सुरेश चन्द्र माहेश्वरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र कुमार सागर, निदेशक आरसेटी चन्द्रवीर, प्रदीप कुमार माहेश्वरी, अरूण कुमार माहेश्वरी, नारायण दास, अनूप गोयल, संजीव अग्रवाल, ऋषि वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, अर्जीश कुमार, विनय कुमार राघव, राजकुमार, शैलेष कुमार सहित अन्य तमाम उद्यमी उपस्थित रहे।

——————-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *