*सिढ़पुरा।* बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है सुबह से ही सड़कों पर मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया,प्रथम दिवस में परीक्षार्थियों में अजीब सी हलचल देखने को मिली परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी समय से पहले अपने परिजनों पर लेकर पहुंचे,सुबह मौसम कोहरा की बजह से बहुत ठंडा था

परीक्षार्थियों में किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थी आपको बता दें कि सोलह फरवरी बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है जिसमें प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ इन परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने में जुटा हुआ है सिढ़पुरा के श्री सुभाष इंटर कॉलेज नौगांव में कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों का सर्च अभियान जारी रखा आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के आधार पर बच्चों को कॉलेज में घुसने की अनुमति प्रदान की गई, श्री चमेली देवी इंटर कॉलेज के छात्र विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कॉलेज हमारे घर से काफी दूर है कड़ी मशक्कत के बाद हम यहां तक पहुंचे हैं हमारे परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए कोई भी आवागमन का साधन उपलब्ध नहीं है केवल अपने निजी वाहन से कॉलेज तक जाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *