कासगंज : भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुक्रवार को संपंन हुआ। समापन दिवस पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी दी, साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया।
प्रशिक्षण वर्ग गत बुधवार से शुरु होकर शुक्रवार तक चला।प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मुख्य वक्ता विधायक दातागंज राजवीर सिंह बब्बू भैया, क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी, विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक अरुण, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया, ब्रज क्षेत्र सोशल मीडिया राघव अग्रवाल, प्रदेश सह संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन की मजबूती को अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शुक्रवार को तृतीय सत्र के शुभारंभ की औपचारिकताएं सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर पूरी कीं। इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। सांसद राजवीर सिंह ने आत्म निर्भर भारत अभियान के बारे में बताया कि पहले देश विदेशों पर निर्भर था, गत वर्ष कोविड काल में सरकार ने अधिकांश: स्वदेशी वैक्सीन, दवाओं तैयार कीं। क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उनका लाभ पात्रों को दिलाया जा रहा है। विभिन्न सत्रों का संचालन नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, कौशल साहू, संजय सोलंकी ने किया। समापन की घोषणा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान तिवारी, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, केत सिंह वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, अनिल पुंढीर, रामेश्वर दयाल महेरे, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, ममतेश शाक्य, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह राना, राजेंद्र बोहरे, डा. शशिलता चौहान, सुरेश माहेश्वरी, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, हीरा लाल कश्यप, कृष्णकांत वशिष्ठ, अशोक सिसोदिया, राकेश अग्रवाल, सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी, दिनकर राव चतुर्वेदी, डा. सांत्वना पाराशर, सीमा शाक्य, शरद गुप्ता, केपी सिंह, योगेंद्र चौहान, संजय पुंढीर, प्रीती चौहान, हिना सिंह, नम्रता त्रिवेदी, डा. खूब सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, संजय दुबे, सतेंद्र कश्यप, शांतनु चौधरी, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, अनुराग तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *