कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर बजे तक नदरई स्थित पंचायत घर पर होगा। शिविर का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ करा रहा है। शिविर में निशुल्क खून की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद संयुक्त रूप से करेंगे। यह जानकारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी ने दी है। उन्होंने सभी लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *