कासगंज : भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सुबह नौ बजे कार्यालय पर एकत्रित होंगे, भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएंगे। सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर भाजपा के झंडे के साथ शहर में पदयात्रा निकालेंगे। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसे प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर पर लाइव सुना जाएगा। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शामिल है। 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मदिवस पर कार्यालय पर संगोष्ठी होगी। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला महामंत्री नीरज शर्मा, केपी सिंह, उत्तमचंद्र पाथरे, कृष्णकांत वशिष्ठ को सौंपी गई है। मंचासीन जिला महामंत्री नीरज शर्मा, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संचालक संजय सोलंकी, हीरालाल कश्यप, संजीव चौहान, कुमकुम वार्ष्णेय, सीमा शाक्य, नीतू सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में रामगोविंद महेरे, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, शरद गुप्ता, संजय दुबे, डा. खूब सिंह, डीएस लोधी, कुलदीप प्रतिहार, भारत गुप्ता, सुनील गुप्ता, अखंडप्रताप सिंह, लालता लोधी, नंदकिशोर दिवाकर, रामप्रताप सिंह, मनोज चौहान, मोहकम सिंह, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।