कासगंज। बुधबार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रवासी दामोदर अग्रवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री राम जन्मभूमि के नायक हिंदू हृदय सम्राट परम श्रद्धेय आदरणीय “बाबूजी” कल्याण सिंह की जन्म-जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई।और बाबू जी को नम आंखों से शत-शत नमन करके याद किया गया।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस दौरान जिला प्रवासी दामोदर अग्रवाल ने कहा रामभक्त बाबूजी हम करोड़ो लोगो के दिलो में हमेशा रहेंगे।

भले ही बाबूजी कल्याण सिंह प्रभु श्री राम के चरण-शरण में हों लेकिन रामलला के भक्तों में आपका त्याग, आपके विचार ऊर्जा बनकर सदैव दौड़ते रहेंगे। बाबू जी ने राम मंदिर निर्माण के लिए सत्ता का त्याग कर दिया था।बाबू जी उत्तर प्रदेश ही नहीं भारतीय राजनीति के एक प्रमुख स्तम्भ थे। ग़रीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन काम किया। उन्हें हम सभी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते है।बाबू जी कल्याण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि देने कासगंज से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुँचे है।इस दौरान जिला संयोजक आईटी विभाग हिमांशु उपाध्याय, विधानसभा प्रवासी लोकेश खंडेलवाल, हिमांशु गुप्ता, नितेश वशिष्ट, गजेंद्र राजपूत, अभिषेक गगन, सुमित दुबे, विवेक, वीरेंद्र,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *