कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार की देर शाम भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपंन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग तीन सत्रों में संपंन हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ रहा है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा कर रही है। नारी सशक्तिकरण की तरह तमाम कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनका पथ दिखाया जा रहा है। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी रहीं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की बहनों का मार्गदर्शन किया और कहा कि संगठन से जुड़ीं प्रत्येक बहनें अपने संस्कारों और विचारों से समाज में विशेष स्थान बनाए हुए है। क्षेत्रीय मंत्री रेनू सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। जिससे आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को बहुमत से जीत हासिल हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सांत्वना पाराशर ने की, संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा किरन सोलंकी ने किया। इस दौरान मंचासीन कुमकुम वाष्र्णेय, सीमा शाक्य, रुचि सोलंकी, हिना सिंह, अनीता उपाध्याय के अलावा मीना चौहान, प्रियंका सोलंकी, प्रियंका पुंढीर, सविता गुप्ता, मीना चौहान, नेहा चौहान, स्नेहलता शर्मा, नीलम सोलंकी, ममता राघव, ममता राजपूत, अनीता गुप्ता, ललिता चौहान, विनीता सोलंकी, ज्योति सोलंकी, अंजलि राना, कीर्ति भारद्वाज मौजूद रहे।