कासगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा बारह पत्थर मैदान से प्रारंभ होकर सर्कुलर रोड, अग्रसेन द्वार, गांधी मूर्ति बारहद्वारी, मुख्य बाजार होते हुए पुनः सोरों गेट से भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महा अभियान में भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपने भाव को प्रकट कर देश को शिखर पर ले जाने का कार्य कर रहा है। देश के प्रत्येक नागरिक के साथ शासन प्रशासन स्तर पर सेवारत सभी इस उमंग भरे उत्साह को मनाने का कार्य कर रहे हैं।

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का प्रतिबिंब है देश की आजादी का अमृत महोत्सव संपूर्ण देश भर में शहरों से लेकर गांव के चौपाल तक उत्साह उमंग के साथ प्रत्येक नागरिक मना रहा है लाखों युवा देश के प्रति अपने देश भक्ति के भाव को प्रकट कर इस उत्सव को महोत्सव की तरह मना रहै है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा जनपद भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल पर बाइक तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का कार्य कर रहे है । डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला महामंत्री नीरज शर्मा , राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ खूब सिंह, केपी सिंह, मिथलेश राणा, डॉ एपी गुप्ता, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, प्रशांत राजपूत , राज कश्यप , मुकेश प्रजापति , बबलू ठाकुर, अंशुल अग्रवाल, विकल अग्रवाल, पवन यादव ,प्रदीप चौहान, श्यामू यादव, सुनील साहू, राजीव यादव,विनम्र अग्रवाल,सुमित कुमार,अरुण पुंढीर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *