कासगंज। शहर की दुर्गा कालोनी में कासगंज विधान सभा से भाजपा से प्रत्याशी विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्थानीय सभासद कमलेश राजपूत एवं अन्य लोगों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान विधायक ने लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री नीरज शर्मा, प्रेमनारायण राजपूत, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, हरीसिंह बघेल, अभिषेक राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
