कासगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के साथ कासगंज के भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनावों में जो भी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी जाएगी, उसे युवा मोर्चा बखूबी निभाएगा।