कासगंज : जनपद कासगंज शहर के प्रख्यात मंदिर पारना मठ आवास विकास पर भक्तों द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया आपको बताते चलें साल में ऐसे तमाम त्यौहार आते हैं जिन पर पारणा मटके श्रद्धालुओं में एक अजीब सी श्रद्धा रहती है कि कब त्यौहार आए और प्रसाद वितरित किया जाए चाहे मकर संक्रांति हो या शिव तेरस जन्माष्टमी हो या फिर रामनवमी छोटे बड़े प्रत्येक त्योहारों पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं मठ के महंत पंडित श्री सुशील शर्मा जी ने बताया के भोले की कृपा से श्रद्धालुओं को बहुत ही बेसब्री से ऐसे समय का इंतजार रहता है

आज हजारों की तादाद में भक्तों ने पारणा मठ में आकर ईश्वर के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया धीरेंद्र मिश्रा एवं श्रीमती पूनम मिश्रा व श्री कृष्ण मिश्रा श्री गोपाल मिश्रा श्रीमती भगवान देवी राहुल राजपूत पूनम राजपूत डॉक्टर अग्रवाल श्रीमती ललिता पालीवाल एवं श्री राहुल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे
