कासगंज। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने जनपद की तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी हैं, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना ने दी है।
