कासगंज (सू0वि0)। ग्राम नगला धीमर थाना सिढ़पुरा में 10 फरवरी 2021 को बदमाशों एवं पुलिस के मध्य हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ऐलकार पुत्र हुब्बलाल निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा की मृत्यु हो जाने के कारण उक्त घटना के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह के आदेशों के अनुपालन में मजिस्ट्रीयल जांच के लिये उप जिला मजिस्ट्रेट पटियाली अशोक कुमार को नामित किया गया है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में उप जिला मजिस्ट्रेट पटियाली अशोक कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि इस घटना के सम्बन्ध में कोई व्यक्ति किसी प्रकार की कोई जानकारी रखता है अथवा साक्ष्य/बयान देना चाहता है तो 15 मार्च 2021 तक किसी भी कार्य दिवस में, उनके समक्ष उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से अपना साक्ष्य आदि प्रस्तुत कर सकता है।
मतदाता अपना ई-ईपिक डाउन लोड कराकर लाभ उठायें
कासगंज (सू0वि0)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव द्वारा सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्यारहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलैक्ट्रानिक इलैक्टर्स फोटो आइडेन्टिटी-ई ईपिक का शुभारंभ किया गया है। ई-ईपिक मतदाताओं द्वारा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
आयोग द्वारा नये मतदाताओं, जिनका यूनिक मोबाइल नं0 डेटाबेस में उपलब्ध है, के साथ नये पंजीकृत मतदाताओं को ई-ईपिक डाउनलोड की सुविधा प्रदान की गई है। समस्त नये मतदाताओं से आग्रह है कि इस सुविधा का लाभ उठाते हुये अपना ई-ईपिक डाउनलोड कर लंे। मतदाताओें की जागरूकता एवं सुविधा हेतु समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों/पदाभिहित स्थलों पर शनिवार 13 मार्च 2021 को कैम्प लगाये जायंेगे। ऐसे समस्त नये मतदाता जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डाटाबेस में उपलब्ध है, से अनुरोध है कि वे उक्त कैम्प में उपस्थित होकर ई-ईपिक डाउन लोड कराने का लाभ उठायें।
