कासगंज (सू0वि0)। 10 फरवरी 2021 को ग्राम नगला धीमर थाना सिढ़पुरा में बदमाशों एवं पुलिस के मध्य हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश एलकार पुत्र हुब्ब लाल निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा एवं 21 फरवरी 2021 को मोती पुत्र हुब्ब लाल की मृत्यु हो जाने के कारण जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट सहावर शिव कुमार को मजिस्ट्रीयल जांच किये जाने हेतु नामित किया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट शिव कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की जानकारी रखता है अथवा साक्ष्य/बयान देना चाहता है। तो वह 05 मई 2021 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में उनके समक्ष उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
