कासगंज (सू0वि0) : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चन्द्र ने बताया कि तहसील पटियाली क्षेत्र में स्थित विभागीय जलाशय दरियावगंज झील की मत्स्य पालन/आखेट के लिये नीलामी संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपरान्ह 12ः30 बजे निविदायें खोली गईं। जिसमें अधिकतम धनराशि 7,38, 786 रू0 सात लाख अड़तीस हजार सात सौ छियासी रू0 की निविदा सम्बन्धित ठेकेदार परवेज के पक्ष में नीलामी स्वीकृत हुई। इस अवसर पर नीलामी समिति के सचिव पुनीत कुमार उपनिदेशक मत्स्य आगरा/अलीगढ़ मण्डल एवं समिति के सदस्य अरविन्द दुवे उपायुक्त सहकारिता अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य कासगंज गिरीश चन्द्र उपस्थित रहे। जलाशय नीलामी की कार्यवाही सहायक निदेशक मत्स्य अलीगढ एजाज अहमद नक्वी़ द्वारा सम्पन्न कराई गई।
