कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा निर्देशित किया गया है कि तहसील अन्तर्गत स्थित मत्स्य पालन पट्टो की लगान धनराशि समय से जमा नही हो पा रही है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है। अतः दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टो का वार्षिक लगान शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत जमा कराने हेतु तहसील में निर्धारित तिथियों में शिविर का आयोजन किया जाये। शिविर के आयोजन से पूर्व सम्बन्धित पट्टेदार को उसके द्वारा जमा किये जाने हेतु लगान की नोटिस भी सम्बन्धित पर तामील करायी जाये, जिसमें शिविर का दिनांक, समय व स्थल अंकित हो लगान जमा कराने हेतु समुचित व्यवस्था रहे तथा तहसीलदार स्वयं भी शिविर में उपस्थित रहकर शत प्रतिशत लगान जमा कराये।

उक्त आदेशों के अनुपालन में तहसील सदर में 14 जून 2023, 5 जुलाई 2023, 2 अगस्त 2023, तहसील सहावर 21 जून 2023, 12 जुलाई 2023 , 9 अगस्त 2023 तथा तहसील पटियाली 28 जून 2023, 19 जुलाई 2023, 16 अगस्त 2023 को शिविरों का आयोजन किया जायेगा। पट्टो धारको द्वारा समय से लगान धनराशि जमा न कराने की स्थिति राजस्व एवं मत्स्य विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर पट्टा निरस्त करने एवं लगान धनराशि को राजस्व की भाति ;त्ब्द्ध वसूली की कार्यवाही भी की जायेगी।

उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी वि/रा ने दी है

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *