असुविधा की स्थिति में 9458634441 एवं 9758898532 पर करें सम्पर्क
कासगंजः मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के 100 दिन में करायें जा रहे प्रमुख कार्याे में मत्स्य विभाग में संचालित प्रमुख योजनाओं मत्स्य पालन, बिक्री शिकारमाही, जाल बनाना, नाव चलाना मत्स्य से सम्बन्धित, बर्फ कूटना, पैकिंग करना इत्यादि कार्यों से जुडे़ व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिये लाभार्थियों को अपना अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन से फिश फारर्मर एप के माध्यम से पंचीकरण करना होगा। तथा उक्त कार्य से जुडे परिवारों एवं मछुआ समुदाय के इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों को अपना 5 लाख तक निःशुल्क मछुवा दुर्घटना बीमा विभाग से कराना तथा अपने मत्स्य कार्यों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये राज्य सरकार एवं विभाग की ओर से बैंक के माध्यम से मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जा रहे है। इसके लिये आवेदक अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रति, दो फोटोग्राफस एवं मत्स्य पालन से सम्बन्धी अभिलेख मत्स्य विभाग कासगंज मेें सम्पर्क कर या विकास खण्ड में लगाये जा रहे किसान क्रडिट कैम्प में जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
किसी भी असुविधा या जानकारी के लिये क0नं0-52(द्वितीय तल) मत्स्य विभाग,विकास भवन कासगंज फोन नं0- 9458634441 एवं 9758898532 पर सम्पर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते है।