बदायूँ शिखर
जिले के 1434 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये ड्रेस तैयार कर रहे हैं महिला स्वयं सहायता समूह।
कासगंज: जनपद के समस्त विकास खण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा जनपद कासगंज के समस्त 1434 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को वितरित कराने के लिये ड्रेसों की सिलाई कराकर तैयार कराई जा रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जनपद के 997 प्राथमिक विद्यालयों तथा 437 उच्च प्राथमिक सहित कुल 1434 विद्यालयों में पंजीकृत लगभग डेढ़ लाख छात्र छात्राओं की ड्रेस सिलाई के कार्य हेतु 36 महिला स्वयं सहायता समूहों का चयनित किये गये हंै। महिला स्वंय सहायता समूहों की सदस्यों को प्रत्येक ड्रेस सिलाई के लिये 100 रू0 मजदूरी दी जायेगी। इस कार्य से समूहों की सभी महिला सदस्यों को घर बैठे रोजगार मिल रहा है। जिससे वे आत्म निर्भर बनेंगी और उनका आर्थिक स्तर भी बेहतर बनेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर बनाने तथा उनका आर्थिक स्तर सुदृढ़ करने व महिला सषक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाने के लिये जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रषिक्षित कराया जायेगा। जिससे वे अपने परिवार का भरणपोषण कर अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ सकें। जनपद में 1391 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। जनपद इटावा से यहां महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रषिक्षण देने आईं 36 महिलाओं को 12-12 के समूह में विकास खण्ड कासगंज, सोरों तथा पटियाली में भेजा गया है। यह महिलायें तीनों विकास खण्डों में गहन सर्वे कर आवष्यकतानुसार अन्य महिला समूहों का भी गठन करेंगी। समूहों को विभिन्न व्यवसाय एवं कार्यों के लिये प्रषिक्षित किया जायेगा।
