कासगंज (सू0वि0)। कस्तूरी देवी पाराशर इण्टर कालेज सैलई में वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर प्रियंका यादव के द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को असामाजिक तत्वों से स्वयं अपनी रक्षा करने हेतु बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये गये।
उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिक्षक व शिक्षिकाओं से आग्रह किया गया कि वे नियमित रूप से छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वूमेन पावर हेल्पलाइन, 100 डायल, इमरजेंसी नं0 112, फायर ब्रिगेड 101, एम्बूलेंस-102, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में जागरूक किया जाये। महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी ललतेश चैहान ने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, महिला एवं बाल सम्मान कोष, विवाह टास्कफोर्स, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टाप सेन्टर से उपमा यादव, सन्ध्या पाल, गुलनाज, महिला आरक्षी पूनम यादव, सहायिका रेनू एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ व छात्र, छात्रायें उपस्थित रहीं।
