कासगंजः मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किये जाने के दिशा निर्देश हैं। जिसके क्रम में आज जनपद न्यायाधीश दिवेश चन्द्र सामंत, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा अपरान्ह में पचलाना स्थित जिला कारागार का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पाकशाला, पुरुष बैरक, अल्प व्यस्क बैरक, चिकित्सालय एवम् महिला बैरक में निरुद्ध बंदियों से एक-एक करके बात की गई। बंदियों द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। पाकशाला में रात के भोजन की तैयारी चल रही थी। भोजन साफ सफाई पर्याप्त थी। सभी खाना बनाने वालों ने मास्क पहन रखा था एवम बालों को ढक रखा था। जिला जज द्वारा खाने की गुणवत्ता की जांच की गई, कोई विशेष कमी नहीं पाई गई। खाना मेन्यू के अनुसार बनता हुआ पाया गया।

———-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *