कासगंज: मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योग आदित्यनाथ जी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को पूर्ण भव्यता के साथ लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम, में सम्पन्न हुआ। शपथ लेने के साथ ही उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपना 05 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिना रूके, बिना डिगे और बिना थके समर्पित भाव से प्रदेश की जनता की ईमानदारी और प्रतिबद्वता के साथ सेवा करेंगे।
लखनऊ में हुये भव्य समारोह का जनपद कासगंज के कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन सभागार सहित समस्त विकास खण्डों, तहसीलों और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में, तहसीलों में एसडीएम तथा ब्लाकों में खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों में चेयरमैन व ईओ तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और संभ्रांत नागरिकों व आम जनता की उपस्थिति में एलईडी के माध्यम से लखनऊ से सीधा सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *