कासगंज: समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश कि प्रत्येक जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पी0सी0एस0, आई0ए0एस0, जे0ई0ई0, नीट, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0 इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना संचालित है, जनपद कासगंज में श्री गणेश इण्टर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना का संचालन किया जा रहा है, दिनांक 26 दिसम्बर 2022 को जनपद के विद्यालयों संत तुलसी दास इण्टर कॉलेज, भागीरथी इण्टर कॉलेज, कमला इण्टर कॉलेज सोरों एवं बी0ए0बी0 इण्टर कॉलेज एवं एस0जे0एस0 पब्लिक स्कूल कासगंज में योजना के प्रचार प्रसार योजना के लाभ योजना में नवीन छात्रों के नामांकन हेतु छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया उक्त सभी विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराये गये हैं, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क योजना है, इस योजनान्तर्गत ऐसे छात्र जो 12 वीं के बाद नीट, जे0ई0ई0, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0 या अन्य केी तैयारी करना चाहता है, वे इस योजनान्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सेवा परीक्षा हेतु यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0सी0एस0 की तैयारी हेतु कक्षाओं का संचालन श्री गणेश इन्टर कॉलेज में किया जा रहा है, उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु इच्छुक छात्र द्वारा जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं श्री गणेश इन्टर कॉलेज में सम्पर्क किया जा सकता है।
——————
