स्टाफ ने भी कराया टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित-मुख्य विकास अधिकारी
कासगंज (सू0वि0): मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरों पहुंच कर कोरोना का टीका लगवाया। इनके साथ ही विकास भवन के स्टाफ द्वारा भी कोविड-19 से बचाव हेतु अपना टीकाकरण कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त फ्रंटलाइन वर्कर से अपील की, कि कोरोना की घातक बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण के लिये चिन्हित वर्कर वैक्सीनेशन सेन्टर पर आकर अपना टीकाकरण अवश्य करायें। भ्रम में न पड़ें। डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद पूर्णतः स्वस्थ हैं। किसी को भी कोरोना वैक्सीन के प्रति भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है। यह पूर्णतः सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करायें। कोरोना वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य किया जाये। जिन अधिकारी, कर्मचारियों के नाम वैक्सीनेशन सूची में हैं, वे वैक्सीनेशन सेन्टर पर जाकर टीका अवश्य लगवायें।
