कासगंज: सिविल जज (सी0डि0) एफटीसी/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद कासगंज नितिशा सिंह ने अवगत कराया है कि उनके न्यायालय में मृतक विचाराधीन बन्दी इन्द्रपाल पुत्र कल्लू की न्यायिक जांच संख्या 06/2022 लम्बित है।
यदि कोई व्यक्ति उक्त न्यायिक जांच में अपना पक्ष एवं साक्ष्य देना चाहता है तो 23 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सिविल जज सी0डि0, एफटीसी/एसीजेएम कासगंज के न्यायालय में अपना पक्ष या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
————
