पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित

बदायूँ शिखर सम्वाददाता

कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में, मेला मार्गशीर्ष ग्राउण्ड परिसर में मंच पर विजय दिवस एवं जिला सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा सम्मेलन में पूर्व सैनिकों, वीर नारियो, मृतक सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों एवं विपरीत परिस्थितियों में भी देश का सम्मान रखने वाले तथा सीमाओं को सुरक्षित रखते हुये अपनी जान की बाजी लगाकर देशवासियों को सुरक्षा प्रदान करने वाले शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित करते हुये गौरव का अनुभव हो रहा है। आप सभी देश की अमूल्य धरोहर हैं। वीर सैनिकों द्वारा अनगिनत कुर्बानियां देकर देश की रक्षा की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ण अनुशासन के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जिन परिस्थितियों में वो कार्य करते हैं आम आदमी की कल्पना से परे है। सैनिक वास्तव में सम्मान के पात्र हैं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए रामायण सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका सोरों संतराम सरोज, अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (अ0प्रा0)कमाण्डर सतीश कुमार एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं मृतक सैनिकों के आश्रित उपस्थित रहे। इस अवसर सूचना विभाग की ओर से मथुरा से आये बृजवासी सांस्कृतिक दल ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *