कासगंज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस और पिछले 15 सालों में सपा, बसपा देश प्रदेश में विकास कार्य नहीं करा पाए। वह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह सालों में पूरे हुए है।

2024 को लोक सभा चुनाव देश को सौ साल आगे तक ले जाने वाला है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं, उनकी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करें।
शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का अभिनंदन किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में सफल हुए चंद्रयान 3, जी-20 की बैठक, महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर विपक्ष तिलमिला उठा है। भाजपा शासन में देश प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लोक सभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दल एकत्रित होकर गठबंधन तैयार कर रहे हैं, यह गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के सामने नहीं टिक पाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की छवि विदेशों में भी काऊी अच्छी बनी हुई है। कार्यकर्ता अपनी शिकायतों को उनके समक्ष रख सकते हैं। कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाएं, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं, तभी लोक सभा चुनाव में पार्टी को जीत हासिल हो सकेगी। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मंचासीन जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, चैयरमेन मीना माहेश्वरी, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान तिवारी, रमेश साहू, राजेन्द्र बोहरे, राजवीर भल्ला, संचालक कौशल साहू, संजय सोलंकी के अलावा नीरज शर्मा, अनिल पुंढीर, शिवकुमार भारद्वाज, सुनील वार्ष्णेय, रामनिवास राजपूत ,अशोक सिसोदिया,महेंद्र सिंह बघेल, अनुरोध प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह राणा, डा. बीड़ी राणा, रूप किशोर कुशवाह, फूल सिंह लोधी, शरद गुप्ता, केपी सिंह, संजय पुंढीर, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, डा. खूब सिंह, डीएस लोधी, कुलदीप प्रतिहार, बॉबी गुप्ता, सभासद हरि सिंह, पवन यादव, हरी सिंह बघेल, श्यामू यादव, राजीव यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *