
( सीसी टीवी के माध्यम से चल रही यू पी बोर्ड परीक्षा की कड़ी निगरानी)
कासगंज : यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2022 जनपद में 24 मार्च 2022 दिन गुरुवार से प्रारम्भ होकर 12 अप्रैल 2022 तक कार्यदिवस में संचलित होगी । परीक्षा को नकलविहीन एवं शांति पूर्वक संपादित करने के लिए जनपद को 8 सैक्टर मे बांटा गया है जिसमे 3 ज़ोनल मजिस्ट्रेट, 8 सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है | समस्त परीक्षा केन्द्रो पर वॉइस रिकोर्डर युक्त सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है | सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के ई-गवर्नेंस लैब मे कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है, जिसमे सभी परीक्षा केन्द्रों को ऑनलाइन कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है | शासन के निर्देशों के क्रम में परीक्षा के नकलविहीन एवं शांति पूर्वक आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्रों के सभी परीक्षा कक्षों की कंट्रोल रूम में बारीकी से निगरानी की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी जनपद कासगंज ए0 के0 श्रीवास्तव द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।अपर जिलाधिकारी द्वारा सी0सी0टी0वी0 क माध्यम से चल रही निगरानी को चैक किया गया, उन्होने सी0सी0टी0वी0 पर निगरानी के दौरान केंद्र व्यवस्थापक तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट को फोन कर व्यवस्थाओं को सही कर नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिये।
कंट्रोल रूम में ए0एस0पी0 कासगंज अनिल कुमार सिसोदिया ने भी विजिट किया इस दौरान प्रभारी कंट्रोल रूम विजय कुमार शुक्ल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी , अंसुल माहेश्वरी प्रभारी ई-गवर्नेंस लैब व सी0सी0टी0वी0 निगरानी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा । कंट्रोल रूम से लगातार कॉल करके कक्ष निरीक्षको को कक्ष में रहने के भी निर्देश दिए गए ।
